. PM Kisan 11th Installment पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को अगली किस्त यानी 11वीं किस्त का पैसा (11th Investiture Plutocrat) आपको तभी मिलेगा जब आपe-KYC पूरा कर लेंगे. सरकार नेe-KYC करवाने की लास्ट डेट को बढ़ा दिया गया है.
नई दिल्ली PM Kisan Scheme पीएम किसान योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत अब किसानों को 11वीं किस्त का इंतजार है. अब तक किसानों के खाते में इस योजना की 10 किस्त पहुंच चुकी है. पीएम किसान योजना 2021 में केंद्र सरकार ने बड़ा बदलाव किया था, जिसके हिसाब से अब 11वीं किस्त के लिए किसानों कोe-KYC पूरा करना होगा. यानी अब 11वीं किस्त के लिए किसानों को कई नए नियम के साथ आवेदन करना होगा.
केंद्र सरकार का ऐलान
केंद्र सरकार ने अब योजना का लाभ पाने के लिए अनिवार्य eKYC की डेडलाइन बढ़ा दी है. पीएम किसान पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर इसकी जानकारी दी गई है. जानकारी के अनुसार अब 22 मई, 2022 तक eKYC पूरी की जा सकती है. पहले इसकी डेडलाइन 31 मार्च, 2022 थी.
e-KYC के बिना नहीं मिलेगा पैसा
आपको बता दें कि बिनाe-KYC के आपकी किस्त अटक सकती है. जल्दी ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त भी जारी कर दी जाएगी. पीएम किसान पोर्टल पर बताया गया है कि आधार आधारित OTP प्रमाणीकरण के लिए किसानों को Kisan Corner मेंe-KYC विकल्प पर क्लिक करना होगा. बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए निकटतम CSC सेंटर पर जाना होगा. ये काम घर बैठे अपने मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप से भी कर सकते हैं.
